Menu
header photo

SHEKHAWATI TODAY

16 जून से 30 जून 2021 तक के समाचार

चूरू

 

जल, जंगल, जमीन और जीवों को बचाना होगा

चूरू, 25 अप्रैल। शहीद सूबेदार हरफूल सिंह सेवा संस्थान की ओर से राजगढ रोड स्थित आपणो पैट्रोल पंप पर परिंदों के लिए परिंडे लगाए गए तथा चुग्गे की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संस्थान के प्रवीण कुमार कुलहरि ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए हमें जल, जंगल, जमीन और जीवों को बचाना होगा। आज भौतिकवाद की अंधी दौड़ में मनुष्य प्रकृति का विनाश करता जा रहा है तथा हर तरफ सीमेंट कंकरीट के जंगल उग आए हैं। प्रकृति और पर्यावरण की इसी उपेक्षा का खामियाजा लोगों को विभिन्न बीमारियों, समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ रहा है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक खूबसूरत संसार रचना चाहते हैं तो हमें अपने पर्यावरण पर ध्यान देना होगा। इस दौरान प्रदीप कुलहरि, मोहर सिंह, रणवीर कुलहरि, कमलकांत भाखर आदि उपस्थित थे।
 

प्राईवेट/ निजी बसों तथा रोडवेज का ठहराव स्थल निर्धारित

चूरू, 25 अप्रैल। जिले में कोविड-19 महामारी के बढते संक्रमण को देखते हुए परिवहन व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन तथा यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने हेतु चूरू शहर में प्राईवेट/ निजी बसों तथा राजस्थान राज्य परिवहन निगम की बसों के परिवहन एवं ठहराव हेतु तुरन्त प्रभाव से व्यवस्था निर्धारित की गई है जो आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

इन्सीडेट कमाण्डर (एसडीएम) अभिषेक खन्ना द्वारा जारी आदेशानुसार चूरू शहर से रामगढ, फतेहपुर, सीकर, जयपुर एवं इससे सम्बनिधत अन्य सम्पर्क मार्ग हेतु नर्मदा देवी सोनी बस स्टेण्ड, कलेक्ट्रेट के सामने, चूरू को ठहराव स्थल निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार बिसाऊ, झुंझुनूं मार्ग एवं राजगढ-हिसार मार्ग एवं इससे संबंधित अन्य सम्पर्क मार्ग हेतु पुराने बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन के सामने चूरू को, भालेरी-साहवा, तारानगर मार्ग एवं इससे संबंधित अन्य सम्पर्क मार्ग हेतु पंखा सर्किल, सर्किट हाउस के सामने चूरू को तथा रतनगढ, सरदारशहर एवं इससे संबंधित अन्य सम्पर्क मार्ग हेतु कृषि उपज मण्डी के अन्दर, चूरू को ठहराव स्थल निर्धारित किया गया है।

 

 


शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरें रामगढ   फतेहपुर   लक्ष्मणगढ   सीकर   झुंझुनूं    सरदारशहर   रतनगढ    बिसाऊ

Visitor No.

28901

शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरें 

रामगढ                  फतेहपुर   लक्ष्मणगढ            सीकर   चूरू                      झुंझुनूं      प्रदेश          रतनगढ    बिसाऊ