फतेहपुर
दुबारा चलाया सर्च अभियान खेत में मिली चेन
फतेहपुर :हरसावा बड़ा में एनएच 11 पर महिला की चेन तोडऩे के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को तोड़ी गई चेन बरामद कर ली है।पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों के खेत में चेन फेंकने की बात बताई। इससे पहले चेन बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएसपी को ज्ञापन सौंपा और थाने पर धरना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को दुबारा कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया।
सीओ फतेहपुर रजनीश पूनियां ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और चैन बरामद कर ली। इससे पहले सदर थाने के सामने ग्रामीणों ने पूर्व उप प्रधान भगवानसिंह के नेतृत्व में धरना दिया और ज्ञापन सौंप कर चेन खोजने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस मौके से आरोपियों को पकडऩे के बाद भी अब तक चेन खोजने में नाकाम रही। इसके बाद आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई।
पहले बरामद की गई चेन गोकुलपुरा से तोड़ी गई थी
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तारी के दिन बरामद की गई चेन सीकर में गोकुलपुरा इलाके से तोड़ी गई थी। दोनों आरोपियों से बरामद की गई बाइक भी हरियाणा से चोरी करने की बात सामने आई है।
सांसद अर्जुन मेघवाल का स्वागत
फतेहपुरत्न सांसद अर्जुन मेघवाल का शुक्रवार 20 जनवरी को कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। महावीर बालान ने बताया कि बीकानेर से जयपुर जाते समय सांसद मेघवाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
ड्रेस वितरित
फतेहपुर. राप्रावि संख्या 13 में विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की गई। प्रधानाध्यापक ने बताया की स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रवण चौहान की अध्यक्षता में इस्लाम खान ने विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की।
मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी
फतेहपुर : नगर नियोजक जयपुर के अधिकारियों ने बुधवार 18 जनवरी को मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी। ईओ नगरपालिका पीरामल जांगिड़ ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मधु सुदन भिण्डा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर नियोजक जयपुर के अधिकारियों ने फतेहपुर मास्टर प्लान 2031 के प्रारूप के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ नगर नियोजक जयपुर प्रदीप कपूर, उप नगर नियोजक जयपुर आरके तुलारा ,जिला नगर नियोजक सीकर ईशिता सैनी, अरबन प्लानर एनएफ इन्फ्राटेक दिल्ली आदि ने मास्टर प्लान 2031 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम , तहसीलदार सज्जनसिंह शेखावत, पटवारी दुर्गाराम, जेईएन नपा आरएन सैनी आदि ने भी सुझाव दिए। पूर्व विधायक बीएल भिण्डा, पार्षद मुश्ताक नजमी, पार्षद शोकत सहित कई लोग प्लान को लेकर सुझाव दिए। मास्टर प्लान को लेकर आमजन भी अपने सुझाव दे सकते हैं।
भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना
फतेहपुर : देहात भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया तथा ज्ञापन दिया। सुरेश टिड्डा ने जानकारी दी कि भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन महर्षि, नंदकिशोर महरिया, जिला महामंत्री एडवोकेट पंकज शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ महामंत्री राजेन्द्र कड़वासरा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजेंद्रसिंह बिजारणियां, एडवोकेट जितेन्द्रसिंह आदि ने राज्य सरकार की किसान नीति की आलोचना की तथा किसानों की समस्याओं को शीध्र हल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बाद में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
खाजूवाला विधायक विश्वनाथ का स्वागत
फतेहपुर :खाजूवाला से भाजपा विधायक डा. विश्वनाथ का कस्बे में आने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मोहन वाटिका में भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन महर्षि, जिला सहकारिता महामंत्री राजेन्द्र महर्षि, मामराज जाखड़, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश रायल, महावीर बालान, भंवरलाल शास्त्री आदि ने स्वागत किया। डा.विश्वनाथ खाजूवाला से जयपुर जाते समय कुछ समय के लिए यहां रुके थे।
देहात भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
फतेहपुर : देहात भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष शीशराम थेारी ने देहात कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें एडवोकेट जितेन्द्रसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कड़वासरा, सोहन शर्मा एवं अनवर खां को महामंत्री जाफर खां, मोहनलाल, चन्द्रप्रकाश महिचा और ओमप्रकाश को उपाध्यक्ष, नोरंग झूरिया को संगठन मंत्री, डीआर चौधरी, माणक ढाका, ओमप्रकाश, महफूज खां, रामप्रताप एवं मदनसिंह को मंत्री, मदन नाई को कोषाध्यक्ष के अलावा 51 व्यक्तियों को कार्यकारिणी में लिया गया।
शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरें- रामगढ चूरू लक्ष्मणगढ सीकर झुंझुनूं सरदारशहर रतनगढ बिसाऊ
Visitor No.
2305
