लक्ष्मणगढ
प्रशासन की दखल के बाद हड़ताल खत्म
लक्ष्मणगढ़.
स्थानीय तोदी कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर तीन सप्ताह से चल रहा छात्र
आंदोलन प्रशासन की दखल से फीस वृद्धि में कमी के बाद शनिवार को समाप्त हो
गया। प्राचार्य एमके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को उपखंड अधिकारी हरभान मीणा,
तहसीलदार भागीरथ साख तथा थानाधिकारी राजेंद्रसिंह की मौजूदगी में विभिन्न
छात्र संगठनों तथा कॉलेज प्रशासन के बीच हुई समझौता वार्ता में इस सत्र
मे की गई फीस वृद्धि में से तीन सौ रुपए कम करने पर सहमति के साथ ही छात्र नेताओं ने आंदोलन खत्म कर कक्षाओं के सुचारु संचालन में सहयोग
करने की सहमति दी। प्राचार्य ने बताया कि फीस में तीन सौ रुपए की कमी इस
सत्र के लिए ही की गई है। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद छात्र नेताओं ने
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
छात्रों ने किया प्रदर्शन : शनिवार को हुई समझौता वार्ता से पहले
आंदोलनकारी छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सभी छात्र
संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किए गए प्रदर्शन के दौरान जमकर
नारेबाजी की।
शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरें- रामगढ फतेहपुर चूरू सीकर झुंझुनूं सरदारशहर रतनगढ बिसाऊ
Visitor No.
2305
