Menu
header photo

SHEKHAWATI TODAY

16 जून से 30 जून 2021 तक के समाचार

झुंझुनूं

 

पचेरी एसएचओ लाइन हाजिर

झुंझुनूं- शराब तस्करों से मिलीभगत पर एसपी गौरव यादव ने की बड़ी कार्रवाई, पचेरी SHO अंकेश कुमार और ASI रामस्वरूप को किया लाइन हाजिर, अधिक शराब पकड़ी, लेकिन कम जब्ती दिखाई, एसएचओ के कहने पर एएसआई ने दिखाई कम जब्ती।

सूरजगढ़ में बाइक पलटने से एक जना घायल

सुरजगढ (झुंझुनू ) असंतुलित होकर बाइक पलटने से हुआ हादसा, बाइक सवार लोटिया का सुमेर धानक घायल, जीवन ज्योति रक्षा समिति सदस्य मौके पर, घायल को सरकारी अस्पताल मे कराया भर्ती, अनाज मंडी कि रोड न 2 पर हुआ हादसा, समिति के अशोक जांगिड ने दी जानकारी

पालीराम विद्यालय में हुई एनुअल स्पोर्ट्स मीट 

सूरजगढ़। कस्बे की प्राचीनतम एवम जीवेम अनुबंधित संस्थान पाली राम स्कूल जूनियर विंग में शनिवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2018-19 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीइईओ महेंद्र सिंह भालोठिया, पार्षद महावीर प्रसाद सैनी थे। विद्यालय प्राचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया की इस एनुअल  मीट में स्पून लेमन रेस, टग ऑफ़ वॉर, रिले रेस, बैग पैकिंग रेस, मटका रेस, बैलेंस रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, रोप रेस आदि इवेंट्स करवाये गए और अतिथियों के द्वारा विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट्स एवम पारितोषिक वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भालोठिया और पार्षद सैनी ने कहा की इस तरह की गतिविधियों का आयोजन विधार्थियों में उल्लास एवम उमंग का संचार करता है. जूनियर विंग प्राचार्या मोनिका दड़िया ने बताया की स्पोर्ट्स मीट में विजयी हाउस वीनस एवम उपविजेता मरकरी हाउस रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन रेखा शर्मा ने किया।


शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरेंरामगढ   फतेहपुर  चूरू   लक्ष्मणगढ   सीकर   प्रदेश   रतनगढ    बिसाऊ

Visitor No.

28906

शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरें 

रामगढ                  फतेहपुर   लक्ष्मणगढ            सीकर   चूरू                      झुंझुनूं      प्रदेश          रतनगढ    बिसाऊ