सरदारशहर
अब मत आना रे, प्यारे कृष्ण कन्हैया...
सरदारशहर: आचार्य महाश्रमण के सान्नध्य में सोमवार 8 नवम्बर शाम को आयोजित कवि सम्मेलन देर रात तक जमा। तेरापंथ युवक परिषद की ओर से स्थानीय तेरापंथ भवन में मूलचन्द विकास कुमार मालू की ओर से प्रायोजित कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, वीर रस के कवि हरिओम पंवार, सुनील जोशी तथा राजेश चेतन ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को लोट-पोट किया।
कवि सुनील जोशी ने "भारत में अब मत आना रे प्यारे कृष्ण कन्हैया"... रचना प्रस्तुत कर वर्तमान व्यवस्था पर एवं रहन-सहन पर करारा व्यंग कसा तो वहीं हरिओम पंवार ने कारगिल शहीदो एवं भारत का संविधान बोलता हूं, कविताओं को प्रस्तुत कर श्रोताओं को ओम अर्हम् की हर्ष ध्वनि करने के लिए मजबूर कर दिया।
सुरेन्द्र शर्मा ने हंसी की फूलझडियों से खूब हंसाया तो "वहीं मां-बाप मेरे साथ रहते हैं"... कविता के द्वारा युवा पीढ़ी को माता-पिता की सेवा करने की सीख भी दी।
मुनि मोहजीतकुमार, मुनि कुमार श्रमण, मुनि जयकुमार ने भी व्यंग और मार्मिक कविताओं की प्रस्तुति दी। राजेश चेतन ने अमरीका में बढ़ते भारतीयों के प्रभाव को परिलक्षित कर कविता पाठ किया।
तेरापंथ युवक परिषद के संरक्षक श्रीचन्द नौलखा, राजकुमार बरडिया, दिलीपकुमार दूगड़ अध्यक्ष गौतम बाफना, मंत्री कमलेश आंचलिया ने कवियों का साहित्य भेंट कर सम्मान किया। कवि सम्मेलन के संयोजक दीपक पींचा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि राजेश चेतन ने किया।
शेखावाटी के अन्य स्थानों की खबरें- रामगढ फतेहपुर चूरू लक्ष्मणगढ सीकर झुंझुनूं रतनगढ बिसाऊ
Visitor No.
2305
